{"_id":"649561275a2348658f0bd4e3","slug":"bike-riding-miscreants-looted-50-thousand-in-broad-daylight-incident-happened-near-police-post-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े 50 हजार लूटे, पुलिस चौकी के पास हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस : बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े 50 हजार लूटे, पुलिस चौकी के पास हुई घटना
Fri, 23 Jun 2023 02:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:38 PM IST
सार
परसरा गांव निवासी शुभरेखा पत्नी दिलीप कुमार भरवारी कस्बे के इंडियन बैंक की शाखा से शुक्रवार को दोपहर में 50 हजार रुपया निकालकर घर जा रही थी। सिंघिया पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने शुभरेखा के हाथ से रुपयों का झोला छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र में सिंघिया पुलिस चौकी के पास बेखौफ बदमाशों ने बैंक से पैसा निकालकर जा रहे एक महिला से 50 हजार रुपये छीनकर भाग खड़े हुए। शोरगुल मचाने पर लोग जुटे और बदमाशों का पीछा किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
परसरा गांव निवासी शुभरेखा पत्नी दिलीप कुमार भरवारी कस्बे के इंडियन बैंक की शाखा से शुक्रवार को दोपहर में 50 हजार रुपया निकालकर घर जा रही थी। सिंघिया पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने शुभरेखा के हाथ से रुपयों का झोला छीनकर भाग निकले। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन