फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike riding father dies in tractor-trolley collision, son injured

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Mon, 27 Dec 2021 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Bike riding father dies in tractor-trolley collision, son injured
पूरामुफ्ती कोतवाली के बेगमपुर गांव के पास सोमवार दोपहर ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर बाइक सवार मनोज यादव (40) की मौत हो गई। हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

प्रयागराज में धूमनगंज कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव निवासी मनोज यादव (40) दूध कारोबारी है। रविवार को वह बेटे मोहित के साथ बाइक से अपनी ससुराल चरवा कोतवाली के फरीदपुर सुलेम गांव गया था। सोमवार को पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे बाइक पूरामुफ्ती कोतवाली के बेगमपुर गांव के समपी सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठे मनोज यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा बेटा मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहित को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा। साथ ही शव और ट्रैक्टर सहित ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed