{"_id":"645e948f322137e32604f8e5","slug":"bike-riders-attacked-teacher-returning-from-school-serious-kaushambi-news-c-3-1-128177-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्कूल से लौट रहे अध्यापक पर बाइक सवारों ने किया हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्कूल से लौट रहे अध्यापक पर बाइक सवारों ने किया हमला, गंभीर
Sat, 13 May 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 13 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के हजियापुर गांव के समीप स्कूल से घर लौट रहे परिषदीय स्कूल के अध्यापक पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने ललकारा तो हमलावर भाग निकले। जख्मी अध्यापक को इलाज के लिए सीएचसी कनैली लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
पश्चिमशरीरा कोतवाली के धवाड़ा निवासी शिवम सिंह (28) कौशाम्बी विकास खंड के भखंदा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। शुक्रवार दोपहर स्कूल बंद होने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही हजियापुर गांव के समीप पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। शिवम ने जैसे ही बाइक रोकी हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमलाकर दिया। पेट में चाकू से कई वार किए गए। घटना देख खेतों में मौजूद किसान व राहगीरों ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। घटना में शिवम को गंभीर चोट आई है।
स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी कनैली में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज के निजी अस्पताल में शिवम को भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे कारण का पता नहीं चल सका। इस बाबत इंस्पेक्टर कौशाम्बी महेश चंद्र का कहना है कि घटना की तहरीर अब तक नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।