फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider going to meet Holi dies in accident, relative serious

होली मिलने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत, रिश्तेदार गंभीर

Mon, 21 Mar 2022 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider going to meet Holi dies in accident, relative serious
Bike rider going to meet Holi dies in accident, relative serious
चरवा कोतवाली के काजू गांव के समीप शनिवार रात बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत हो गई जबकि उसके साथ रहा रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के बलिहावां निवासी प्रमोद कुमार शनिवार रात करीब आठ बजे अपने रिश्तेदार चलौली निवासी अखिलेश के साथ बाइक से होली मिलने जा रहा था। बाइक प्रमोद चला रहा था। जैसे ही वह लोग काजू गांव के समीप पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अखिलेश को गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस जख्मी अखिलेश को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रमोद का शव बलिहावां पहुंचा तो कोहराम मच गया। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed