फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider dies in bus collision, two injured

कौशांबी: बस की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Mon, 13 Feb 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 13 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in bus collision, two injured
बस की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

पिपरी के कादिलपुर बाजार में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली इलाके के कादिलपुर गांव के समीप रविवार दोपहर एक बेकाबू बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने चालक समेत बस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिपरी के भीखपुर मेंडवारा निवासी जयकरण पाल खेती करते हैं। उनका बेटा कुलदीप पाल (18) नौवीं का छात्र था। शनिवार को कुलदीप के चचेरे भाई जगतपाल उर्फ बबलू का तिलक समारोह था। इसमें परिवार के ही संजय पाल के ससुर समय लाल पाल निवासी असरावल कला भी आए थे। रविवार को समय लाल को असरावल कला पहुंचाने के लिए कुलदीप अपने चचेरे भाई दान सिंह के साथ बाइक से जा रहा था। बाइक दान सिंह चला रहा था, जबकि कुलदीप और रिश्तेदार बाइक पर बैठे थे।
विज्ञापन

रास्ते में कादिलपुर (पचनी का पुरवा मोड़) के पास दिन के करीब 12 बजे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा देख जुटे स्थानीय लोगों ने चालक समेत बस को पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर तक चले इलाज के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। जबकि दान सिंह और समय लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में बस और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed