{"_id":"62dc07534e82143dab5cf9bf","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-school-van-partner-serious-kaushambi-news-ald3378289174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में हादसा : स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में हादसा : स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
Sat, 23 Jul 2022 08:36 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 08:36 PM IST
सार
कोखराज कोतवाली के सरवा काजी गांव का राजेश उर्फ गोरे लाल (24) शनिवार को अपने साथी अमरदीप के साथ बाइक से जमदुआ रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही दोनों मुकीमपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही स्कूल वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों लोगों को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
accident in kaushambi
- फोटो : Kaushambi
विस्तार
कोतवाली से महज पांच सौ मीटर दूर मुकीमपुर गांव के पास शनिवार दोपहर स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में उसके साथी को गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कूल वैन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के सरवा काजी गांव का राजेश उर्फ गोरे लाल (24) शनिवार को अपने साथी अमरदीप के साथ बाइक से जमदुआ रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही दोनों मुकीमपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही स्कूल वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों लोगों को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी तो कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
पांच माह पहले हुई थी राजेश की शादी
मुकीमपुर गांव के समीप स्कूल वैन की टक्कर मृत राजेश की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। घर में नई बहू के आने से परिवार में खुशियां थीं। घरवालों का कहना है राजेश ने अचानक रिश्तेदारी जाने का मन बनाया। वह गांव के अमरदीप को साथ लेकर निकल गया।