{"_id":"638a5d7fff15180f5272ea92","slug":"bike-rider-collided-with-tree-dead-body-lying-in-ditch-overnight-kaushambi-news-ald347380744","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अंधे मोड़ में पेड़ से भिड़ा बाइक सवार, रात भर खाई में पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अंधे मोड़ में पेड़ से भिड़ा बाइक सवार, रात भर खाई में पड़ा रहा शव
विज्ञापन
बारा/गोराजू। पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के गोराजू गांव के समीप बृहस्पतिवार रात अंधे मोड़ पर अनियंत्रित हुआ बाइक सवार पेड़ से टकराने के बाद जख्मी होकर खाईं में पलट गया। रातभर वह जख्मी हालत में पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली के बक्शी का पूरा निवासी घनश्याम (55) बृहस्पतिवार को एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए खोजवापुर गए थे। लौटते वक्त गोराजू मोबाइल टॉवर के पास अंधे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाईं में पलट गई। हादसे में घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। रातभर वह जख्मी हालत में पड़े रहे। इस दौरान किसी समय घनश्याम की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह खेतों की तरफ जा रहे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी तो कोहराम मच गया।
15 दिसंबर को आनी थी बेटी की बरात
बारा। घनश्याम की मौत से पीड़ित परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घनश्याम के दो बेटे धीरेंद्र व ज्ञानेंद्र हैं। इसके अलावा बेटी शालू है। शालू की बरात 15 दिसंबर को आनी है। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। शुक्रवार को हादसे की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिवार के यहां रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया था।
विज्ञापन
आएदिन होते हैं हादसे, फिर भी नहीं सुरक्षा के इंतजाम
गोराजू। स्थानीय गांव स्थित मोबाइल टॉवर के पास मेन रोड से एक लिंक मार्ग गया है। इसके अलावा सड़क से जमीन काफी नीचे है। इसके अलावा आए दिन इसी स्थान पर दुर्घटनाएं होती हैं। घनश्याम की मौत तो उदाहरण मात्र है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले छह महीने के दौरान तीन लोग अपनी जान गवां चुके हैं। जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। इसके बाद भी संबंधित विभाग की तरफ से न तो संकेतक लगवाए गए और न ही सड़क पर ब्रेकर बनवाया गया। इसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।