{"_id":"62c19bf8e430dc1b8b14e003","slug":"bike-repairer-dies-due-to-air-tank-explosion-kaushambi-news-ald3364413123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर टैंक फटने से बाइक मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर टैंक फटने से बाइक मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के अकबरपुर चौराहे पर रविवार की दोपहर एक एयर टैंक अचानक फट गया। हादसे में बाइक मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरामुफ्ती कोतवाली के अहमदपुर पावन निवासी रंजीत सिंह कुशवाहा उर्फ राम बहादुर (28) बाइक का मिस्त्री था। इन दिनों वह पिपरी कोतवाली के अकबरपुर चौराहे पर गैरेज चलाता था। रविवार की दोपहर वह गैरेज में आई एक बाइक में हवा भर रहा था।
इस दौरान अचानक एयर टैंक ओवरफ्लो हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि तेज आवाज के साथ टैंक फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि चौराहे पर हड़कंप मच गया। धमाका सुनकर जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो रंजीत गंभीर अवस्था में जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
आननफानन लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन रोते बिलखते हुए आ गए। सूचना के बाद पहुंची पिपरी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।