फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike overturned uncontrollably, worker dies

अअनियंत्रित होकर पलटी बाइक, मजदूर की मौत

Wed, 16 Jun 2021 01:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bike overturned uncontrollably, worker dies
पूरामुफ्ती कोतवाली के बेगमपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के बिलासपुर निवासी श्रीराम मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। उसका 20 वर्षीय बेटा रमेश कुमार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। श्रीराम के मुताबिक मंगलवार की सुबह 10 बजे रमेश भट्ठे पर बाइक से पड़ोसी वीरेंद्र के साथ गया था। जैसे ही बाइक सवार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पहुंचे, तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

इससे रमेश सड़क पर गिर कर दूर तक घिसट गया। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा युवक वीरेंद्र हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती की सल्लाहपुर चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed