{"_id":"69a9dffdb89f0fa6100da8f1","slug":"bike-hits-divider-overturns-driver-dies-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-137498-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डिवाइडर से टकराकर पलटी बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डिवाइडर से टकराकर पलटी बाइक, चालक की मौत
Fri, 06 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
मृतक अंशुपाल की फाइल फोटो
- फोटो : 1
सरायअकिल कोतवाली के कोटिया गांव के पास बुधवार रात अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी हरि मोहन पाल दूध का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके चार बेटों में दूसरे नंबर का बेटा अंशु पाल (20) ट्रक चालक था। बुधवार शाम वह बाइक से पिपरी कोतवाली के शाहपुर पेरवा गांव में अपनी बहन के घर गया था।
वहां से वह कोटिया गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर चला गया। रात करीब नौ बजे लौटने के दौरान कोटिया गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर अंशु की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटे के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।