फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike falls into canal, young man and teenager killed,

Kaushambi News: नहर में गिरी बाइक, युवक और किशोरी की माैत, दो लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Bike falls into canal, young man and teenager killed,
महमदपुर गांव के समीप मार्ग हादसे में जीजा-साली की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
मंझनपुर। नगर कोतवाली के महमदपुर गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में युवक और किशोरी की मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों को जख्मी हालत में मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जहां एक की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर दशहरा मेला देखकर फतेहपुर के धाता जा रहे थे। धाता कोतवाली के बेलावां निवासी चौबे के मझले बेटे अरविंद कुमार की ससुराल मंझनपुर थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर (गौसपुर टिकरी गांव) निवासी बाबूलाल के घर है। रविवार को चौबे का छोटा बेटा गुड्डू (20) पड़ोसी गांव बम्हरौली निवासी अपने ममेरे भाई लल्लू (25) के साथ अरविंद की ससुराल गौसपुर टिकरी आया था।
विज्ञापन

यहां से भाई की साली सुखरानी (15) पुत्री बाबूलाल व बुआ अंजलि (16) पुत्री रामसुरेमन को लेकर चारों एक ही बाइक से दशहरा मेला देखने मंझनपुर आए।
मेला देखने के बाद चारों धाता लौट रहे थे। तकरीबन एक बजे रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में अंजली की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अन्य को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान गुड्डू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गंभीर हालत देख लल्लू को प्रयागराज के एसआरएन रेफर किया गया। लेकिन, परिजन लल्लू को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, मामूली रूप से जख्मी सुखरानी काे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

महमदपुर गांव के समीप मार्ग हादसे में जीजा-साली की मौत पर रोते बिलखते परिजन।    संवाद

महमदपुर गांव के समीप मार्ग हादसे में जीजा-साली की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

महमदपुर गांव के समीप मार्ग हादसे में जीजा-साली की मौत पर रोते बिलखते परिजन।    संवाद

महमदपुर गांव के समीप मार्ग हादसे में जीजा-साली की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed