{"_id":"5c8411a6bdec2214114a256e","slug":"bike-collides-with-pillar-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
Sun, 10 Mar 2019 12:49 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमामगंज। कोखराज के बजहा मंदिर के समीप शनिवार शाम सड़क पर लगे बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक मौके पर तड़पता रहा, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पुलिस ने घायल को पीएचसी मूरतगंज भेजा है।
पूरामुफ्ती कोतवाली के कुरई गांव निवासी अमर सिंह (35) पुत्र विसुन शनिवार को साथी घनश्याम के साथ मूरतगंज बाजार तकादा करने गया था। शाम करीब छह बजे वे वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे वे बजहा मंदिर के समीप पहुंचे। इसी बीच सड़क पर लेग बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। इससे अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घनश्याम भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पहुंची पुलिस ने घनश्याम को पीएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया है। हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतक के घरवालों को दी है।
मैजिक-ट्रेलर की टक्कर में चालक घायल ः मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली के हिनौता मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर मैजिक और ट्रेलर की आमने-सामने हुई टक्कर में मैजिक चालक अगियौना निवासी रोहित मौर्या जख्मी हो गया। रोहित महेवाघाट से मैजिक लेकर मंझनपुर जा रहा था। रोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।