फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike collides with electric pole, uncle dies, nephew injured

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, uncle dies, nephew injured
कोखराज कोतवाली के बालकमऊ (पतेरिया) के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई। जबकि साथ रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के काजू गांव निवासी रामसुचित (55) अपने भतीजे दिनेश (38) के साथ शुक्रवार को कोखराज के बालकमऊ गांव रिश्ता देखने आए थे। शादी-संबंध के बारे में बातचीत करने के बाद दोनों लोग वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में बालक मऊ पॉवरहाउस से आगे बढ़ते ही अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकराने के बाद बिजली के खंभे से जा भिड़ी। जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान रामसूचित की मौत हो गई। जबकि, भतीजे दिनेश की हालत अभी गंभीर है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ट्रक का टायर फटने से किशोर की मौत
कोखराज कोतवाली के मकदूमपुर काजी गांव निवासी कमाल अहमद की जीटी रोड पर पंचर की दुकान है। दुकान में कमाल का 16 वर्षीय बेटा अहमद अली भी काम करता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अहमद एक ट्रक के टायर में हवा भर रहा था। इस दौरान अचानक तेज धमाके साथ टायर फट गया।

हादसे में हवा भर रहे अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। जोरदार धमाका सुन स्थानीय लोग दौड़ पड़े। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed