फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike collided with electric pole, one killed and another serious

बिजली के खंभे से भिड़ी बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर

Wed, 28 Jul 2021 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with electric pole, one killed and another serious
कोखराज कोतवाली के नियामतपुर पुलिया के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ निवासी विजय पटेल (30) मंगलवार को अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से बालक मऊ गया था। शाम करीब तीन बजे घर लौटते समय रास्ते में नियामतपुर के समीप अचानक उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा कई।
विज्ञापन

हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा देख जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी देने के साथ ही घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची सिंघिया चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर करने के बाद पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत
सैदनपुर निवासी बुधिया देवी (57) पत्नी कुुंआरे चार दिन पहले सड़क हादसे में जख्मी हो गई। एक पैर में फैक्चर होने के कारण उसे मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को चिकित्सकों ने उसके पैर का ऑपरेशन करते हुए राड डाल दी।

रात में अचानक उसके पैर में दर्द व शरीर में उलझन होने लगी। कुछ ही देर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed