फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bijali bill

बिल की गड़बड़ी ठीक कराने को नहीं भटकेंगे उपभोक्ता

Sat, 13 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 13 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
bijali bill
other
बिजली बिल में हो रही गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए अब उपभोक्ताओं को डिवीजन कार्यालय का चक्कर नहीं काटना होगा। उनके बिलों का दुरूस्तीकरण अब इलाकाई सब डिवीजन कार्यालय में आसानी से हो सकेगा। इसके लिए अधिशासी अभियंता ने तीनो एसडीओ को निर्देश जारी करते हुए व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


दोआबा के विद्युत उपभोक्ताओं को बिल में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा बिल की अदायगी लगातार की जाती है। उनके पास बिल अदायगी की रसीद भी मौजूद रहती है। इसके बाद भी लेजर में बिल हर माह बढ़कर ही आता है। इसके अलावा उपभोक्ता समय-समय पर लगने वाले विद्युत कैंप में पहुंचकर बिल में संशोधन कराते हैं। कैंप में कर्मचारी संशोधन तो करते हैं पर बिल में दुरूस्तीकरण नहीं होता।
विज्ञापन


इसके पीछे माना जा रहा है कि डिवीजन कार्यालय में लेजर दुरूस्तीकरण का पटल देख रहा बाबू मनमानी करता है लेकिन अब उपभोक्ताओं के साथ ऐसा नहीं होगा। मामले को एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने विद्युत बिल में होने वाली गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए जिले के तीनाें सब डिवीजन कार्यालय में इंतजाम कर दिया है। सब डिवीजन के एसडीओ उपभोक्ताओं के बिलों में संशोधन, दुरूस्तीकरण करेंगे। इतना ही नहीं दुरूस्तीकरण के बाद अगले माह आने वाले बिल में यदि संशोधन नजर नहीं आया तो संबंधित पटल सहायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल अदायगी में शिथिलता पड़ेगी मंहगी
 बकाए विद्युत बिल की रकम पर कुंडली मारकर बैठे उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। ऐसे उपभोक्ताओं का विभागीय जिम्मेदार अब छापेमार कार्रवाई करते हुए कनेक्शन तो विच्छेदित करेंगे ही उनके खिलाफ 138 बी के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा विभाग पांच हजार से ऊपर के बकाएदारों की सूची तैयार कराकर उनके खिलाफ आरसी जारी करेगा। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को विद्युत बिल की अदायगी में शिथिलता बरतना मंहगा पड़ सकता है।

वहीं एक्सईएन विद्युत प्रभाकर पांडेय के निर्देश पर डिवीजन कार्यालय में पांच हजार से ऊपर के घरेलू उपभोक्ताओं की सूची आरसी काटने के लिए तैयार की जा रही है। अब तक विभाग तीनों सब डिवीजन के 247 उपभोक्ताओं की आरसी काटकर तहसील प्रशासन को वसूली के लिए भेज चुका है। इनमें चायल के 105 मंझनपुर के 42 और सिराथू के 100 उपभोक्ता शामिल हैं। आरसी पहुंचने पर तहसील प्रशासन ने उपभोक्ताओं से वसूली शुरू कर दी है।


विद्युत बिल ठीक कराने के लिए उपभोक्ता परेशान रहते हैं। इसके चलते सब डिवीजन कार्यालय में यह इंतजाम किया गया है। अदायगी न करने वाले 247 बकाएदारों की आरसी जारी की जा चुकी है। बाकी की सूची तैयार की जा रही है।
प्रभाकर पांडेय, एक्सईएन बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed