{"_id":"629f9d1216077e2ace5549e4","slug":"bicycle-riding-farmer-dies-due-to-uncontrollable-vehicle-collision-kaushambi-news-ald3347024158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के टेढ़ीमोड़ के समीप मंगलवार दोपहर बेकाबू वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोखराज के बिदनपुर निवासी राधेश्याम (32) किसानी करता था। मंगलवार को वह किसी काम से साइकिल लेकर सिराथू गया था। लौटते वक्त टेढ़ीमोड़ के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने राधेश्याम को टक्कर मार दी।
घटना में राधेश्याम को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची शहजादपुर चौकी पुलिस ने राधेश्याम को जिला अस्पताल भेजा। यहां इलाज के दौरान राधेश्याम ने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। राधेश्याम के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके ऊपर दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी थी। राधेश्याम की पत्नी व एक तीन साल की बेटी है।