फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bhoomi Poojan held in Ayodhya, 'Jai Shri Ram' around Doaba

अयोध्या में हुआ भूमि पूजन, दोआबा में चारों ओर ‘जय श्रीराम’

Thu, 06 Aug 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Poojan held in Ayodhya, 'Jai Shri Ram' around Doaba
Bhoomi Poojan held in Ayodhya, 'Jai Shri Ram' around Doaba - फोटो : KAUSHAMBI
अयोध्या में हुआ भूमि पूजन, दोआबा में चारों ओर ‘जय श्रीराम’
विज्ञापन

मंदिरों में हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान के बाद बांटा गया प्रसाद
विहिप कार्यकर्ताओं ने सवा लाख दीप जलवाने के साथ ही बंटवाया प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदियों के इंतजार के बाद बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए भूमि पूजन को लेकर दोआबा में माहौल राममय रहा। इसे लेकर जिले के आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित रहे। विश्व हिंदू परिषद के भरवारी स्थित संगठन कार्यालय में हवन-पूजन के साथ ही सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान जिले भर के विभिन्न मंदिरों में विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुष्ठान और प्रसाद वितरण कर खुशियां मनाईं। सुबह घर-घर में भगवाध्वज लहराया गया। शाम को दीपक जलाकर दीपावली मनाई गई।
अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर दोआबा के नगरों में सुबह से ही उत्साह रहा। नगर में भाजपा, विहिप और संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख स्थानों के साथ ही घरों में भगवा झंडा लगाया। भाजपा जिला महामंत्री आशीष कुमार उर्फ बच्चा केसरवानी की अगुवाई में कटरानगर स्थित शिव मंदिर में 51 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। कस्बे के नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर में सुबह रामभक्तों ने ढोल-नगाड़े के साथ जश्र मनाने के लिए इकट्ठा हुए। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचकर मौके से सभी को हटा दिया। मंदिर में सिर्फ पांच भक्तों ने भजन-कीर्तन किया। शाम को रामभक्तों ने घर-घर दीपक जलाकर जश्र मनाया।
विज्ञापन

----------
भरवारी के रामजानकी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर बांटा प्रसाद
भरवारी। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिले भर में हवन-पूजन, अनुष्ठान के साथ प्रसाद वितरण किया। परिषद के जिला संयोजक विनय कुमार की अगुवाई में संगठन के जिला कार्यालय में विहिप कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम का पूजन कर सुंदरकांड का पाठ किया। उसके बाद 501 दीप जलाकर 11 किलो लड्डू बतौर प्रसाद वितरित किया। जिला संयोजक विनय कुमार ने बताया कि पूरे जनपद में अलग-अलग जगह कार्यकर्ताओं ने सवा लाख दीप जलाकर 11 क्ंिवटल लड्डू का प्रसाद वितरित किया। कहा कि अयोध्या में रामलला का भूमि पूजन केवल भूमि पूजन नहीं है, इससे हिंदू समाज का गौरव बढ़ा है। भूमि पूजन वर्षों की तपस्या का फल है। कहा कि राम मंदिर आंदोलन में बलिदान हुए एक-एक कार्यकर्ता को नमन। कार्यक्रम में विवेक जायसवाल, जिला मंत्री नीलमणि तिवारी, सतीश तिवारी, रवि केसरवानी, अनमोल केसरवानी, संगम लाल, राजेंद्र पाल, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed