फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bhiti village

भीटी गांव में डायरिया का प्रकोप, 14 बीमार

Sat, 06 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 06 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी मूरतगंज के भीटी गांव में डायरिया का प्रकोप है। अब तक बीमारी की जद में 14 लोग आ चुके हैं। हालत नहीं सुधरने पर मरीजों को इलाज के लिए मनौरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग को मामले की भनक तक नहीं है।  ऐसे में तेजी से बढ़ रही बीमारी से ग्रामीण दहशतजदा हैं।
विज्ञापन


भीटी गांव में पिछले चार दिन से डायरिया ने अपना पांव पसार रखा है। बीमारी की जद में आए 14 लोगों का इलाज स्थानीय नीम हकीमों से कराया जा रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर मरीजों के परिजन शुक्रवार को उन्हें लेकर मनौरी के निजी अस्पताल पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन


इनमें गांव की रिंकी (15), राहुल (10), शुभम (12), रुचि (09), आकाश (12), शिवानी (07), काजल (06), प्रशांत (05), दीपक (04), शनि (07), सत्यम (01), आयुष (04), रिया (07), अखिलेश (13) शामिल हैं। बीमारी के ठीक न होने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनमें दहशत फैल गई। उधर पीएचसी मूरतगंज के चिकित्सकों को बीमारी की भनक तक नहीं है। मामले में पीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं थी। शनिवार को चिकित्सकों की टीम भेजकर पीड़ितों को पूरा इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed