{"_id":"67070165898f8846030c19e4","slug":"bhavani-your-door-is-beautifully-decorated-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-117326-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... भक्तों की लगी है कतार भवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... भक्तों की लगी है कतार भवानी
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा की पूजा अर्चना की गई। इसके चलते मंदिरों में भोर से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही।
51वीं शक्तिपीठ शीतलाधाम कड़ा में बुधवार को माथा टेकने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। तमाम भक्तों ने पहले यहां के कुबरी, कालेश्वर, हनुमान आदि घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। इसके बाद जयकारा लगाते हुए देवी मंदिर पहुंचे।
मां का प्रिय प्रसाद कोकाबेली की बर्फी, नारियल व लाल फूल चढ़ाते हुए भक्तों ने मन्नतें मांगीं। भोर से लेकर देर रात तक समूचा धाम मां के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
भक्तों को परेशानी से बचाने के लिए महिला व पुरुषों की अलग लाइन की व्यवस्था की गई। इस दौरान पुलिस फोर्स की तैनाती भी रही।
इसी तरह मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में आसपास के भक्तों की भीड़ सुबह से लेकर दोपहर तक लगी रही। पश्चिमशरीरा के झारखंडी माता के दरबार में भी भक्त माथा टेकने पहुंचे। संचवरा स्थित मां अलोपशंकरी, अंबारी गांव स्थित देवी मंदिर और चांदकन गांव स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ जुटी रही।