फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bharwari ramleela

मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई भरवारी की रामलीला

Wed, 19 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 19 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
bharwari ramleela
other
भरवारी के पुरानी बाजार में सोमवार से रामलीला का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन मुकुट पूजन के बाद कलाकारों ने नारद मोह लीला का मंचन किया। जिसे देख लोग भाव-विभोर रहे।
विज्ञापन

  पुरानी बाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरुण केशरवानी ने सोमवार की रात विधि विधान से मुकुट पूजन किया।

वैदिक मंत्रों के बीच पूजा-पाठ हुई। इस दौरान जय श्री राम का उद्घोष भी हुआ। इसके बाद नारद मोह का मंचन हुआ। रामलीला देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी थी। मोहिनी के मोह में व्याकुल नारद की लीला को देख लोग गदगद रहे। कमेटी अध्यक्ष के अलावा सुभाष गुप्ता, जीतू केशरवानी, कुलदीप रस्तोगी, रमेश केशरवानी, गोपाल सर्राफा, करुणेश त्रिपाठी, भगवान दास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 जितेंद्र चौधरी बने अध्यक्ष
भरवारी की नई बाजार में होने वाले रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद की बागडोर अबकी जितेंद्र चौधरी को सौंपी गई है। चयन से पहले कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र केशरवानी ने हनुमान मंदिर में कमेटी के लोगों को हिसाब दिया। इस मौके पर कैलाश केशरवानी, रमेश अग्रहरि, अभीजित केशरवानी, घनश्याम दास, वेद प्रकाश आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed