फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bharwari Railway crossing closed for a week, pedestrians had to take a five kilometer detour

Kaushambi News: हफ्ते भर के लिए भरवारी रेलवे क्राॅसिंग बंद, राहगीरों को लगाना पड़ा पांच किमी. चक्कर

Tue, 09 Apr 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 09 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Bharwari Railway crossing closed for a week, pedestrians had to take a five kilometer detour
रेल लाइन की मरम्मत के लिए रेलवे ने एक सप्ताह के लिए नगर स्थित रेलवे क्राॅसिंग बंद कर दी है। सोमवार को इसका पहले दिन क्रॉसिंग बंद होने की वजह से राहगीरों को पांच किमी का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी भी हुई।
विज्ञापन

रेलवे ने दिल्ली-हाबड़ा रेल मार्ग स्थित भरवारी में रेल लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है। इस वजह से रेलवे ने आठ अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक के लिए नगर स्थित रेलवे क्राॅसिंग को बंद कर दिया है। सोमवार को क्राॅसिंग बंद होने के बाद मशीनों से रेलवे ट्रैक के स्लीपर बदलने का काम शुरू हो गया। क्राॅसिंग बंद होते ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गईं।
विज्ञापन

नगर के गौरा रोड निवासी अंशुमान द्विवेदी ने बताया कि पहले मंझनपुर जाना आसान था। अब रोही होकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे पांच किमी. का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। व्यापारी शंभूशरण ने बताया कि पैदल आने-जाने वालों को दिक्कत नहीं है। वह किसी तरह क्रॉसिंग पार कर निकल ही जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक और चार पहिया वाहन सवारों को रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंझनपुर के गणेश अग्रहरि ने बताया कि परिवार के साथ कानपुर जाने के लिए भरवारी से ट्रेन पर सवार होना था। सामान काफी था। क्राॅसिंग बंद होने के कारण ई-रिक्शा चालक रोही होकर ले गया। पहले जहां 15-15 रुपये में स्टेशन पहुंच जाते थे, वहीं अब दूरी बढ़ने की वजह से 25-25 रुपये किराया देना पड़ा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ब्रह्म शंकर पांडेय ने बताया कि 15 अप्रैल से भरवारी रेलवे क्रॉसिंग आवागमन के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed