फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Betel leaf seller's body found hanging in Bamrauli

Kaushambi News: बमरौली में पान विक्रेता का फंदे से लटका मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Betel leaf seller's body found hanging in Bamrauli
बमरौली निवासी पान विक्रेता गोलू केसरवानी (30) का शव शनिवार कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से पहले उसने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने परेशान होने की बात कही है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंतरवा बमरौली निवासी गोलू केसरवानी मुंडेरामंडी में पान की दुकान लगाता था। शनिवार को वह रोज की तरह घर पर था। दोपहर बाद वह मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में चला गया। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए। इसी बीच कमरे के अंदर से कुछ आवाज सुनाई दी, जिस पर बड़े भाई मोनू वहां पहुंचा।
विज्ञापन

कमरे में गोलू फंदे से लटका हुआ था। रस्सी टूटने के कारण वह नीचे गिर गया। शोर सुनकर पत्नी काजल और मां रेखा देवी भी मौके पर पहुंच गईं। परिजन आनन-फानन में गोलू को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलू दो भाइयों में छोटा था। दोनों भाई एक ही घर में अलग-अलग रहते थे। परिवार में दोनों भाइयों की शादी दो सगी बहनों से हुई थी। परिजनों ने बताया कि गोलू की शादी करीब दो वर्ष पहले सरायइनायत क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। कुछ दिन पहले ही उसके घर बेटी का जन्म हुआ था। पत्नी मायके में रह रही थी।


वीडियो में कहा- परेशान हूं, कुछ समझ नहीं आ रहा
परिजनों ने बताया कि गोलू के मोबाइल में एक वीडियो मिला है जिसे उसने घटना से पहले रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह खुद को परेशान बताते हुए कह रहा है कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है। उसने पत्नी आंचल से रोने के बजाय अपनी सेहत का ध्यान रखने की बात कही है। थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मोबाइल में मिले वीडियो समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed