फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bed fake marksheet case, four techers will be dismissed

बीएड फर्जीवाड़ा: चार बेसिक शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Tue, 29 Jun 2021 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
bed fake marksheet case, four techers will be dismissed
मंझनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2004-05 के टेंपर्ड प्रमाणपत्रों के जरिये जिले में नौकरी करने वाले चार शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी हुई है। इससे पूर्व जनपद के 28 फर्जी शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय के निर्णय के बाद शिक्षकों में खलबली मची है। बीएसए कार्यालय भी शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। आदेश के बाद शिक्षकों की बर्खास्तगी की जाएगी।
विज्ञापन

सत्र 2004-05 के बीएड डिग्री धारकों के खिलाफ एसआईटी (विशेष जांच दल) द्वारा जांच जारी है। जनपद में 32 शिक्षकों के नाम फर्जीवाड़े में सामने आए थे। इनमें करीब 28 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। टेंपर्ड अंकतालिकाओं वाले शिक्षकों की बर्खास्तगी रुक गई थी। इस संबंध में हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय की जांच समिति को निर्णय लेने को कहा था।
विज्ञापन

25 जून को जांच समिति ने बीएड सत्र 2004-05 के 1021 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को टेंपर्ड घोषित कर दिया। टेंपर्ड प्रमाणपत्रों के जरिये नौकरी पाने वालों में जिले के भी चार शिक्षक हैं। अब इन पर भी बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। इस सूची में शिक्षक नेताओं के नाम भी शामिल हैं। इधर, विश्वविद्यालय कमेटी के निर्णय के बाद इन शिक्षकों ने कोर्ट जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिक्षकों पर होगी कार्रवाई-
सिराथू ब्लॉक के चक सतारगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक बृजेश्वर सिंह, डेबरामई स्थित प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त सहायक अध्यापिका शैलकुमारी, सरसवां ब्लॉक के पूरबशरीरा स्थित प्राइमरी स्कूल के सहायक अध्यापक सुधीर कुमार तथा प्राइमरी स्कूल बाकरगंज में नियुक्त सहायक अध्यापक सुरजीत सिंह।

जिले में टेंपर्ड प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने वाले चार शिक्षक हैं। टेंपर्ड प्रमाण पत्र वाले शिक्षकों की सूची पर कार्रवाई विश्वविद्यालय कमेटी के आदेशानुसार होनी है। पत्र आने के बाद ऐसे शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा। -प्रकाश सिंह-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed