फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beating of a lady with her child

बच्चे संग विवाहिता को पीटकर निकाला

Sun, 06 Sep 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
beating of a lady with her child
स्थानीय कस्बे में ब्याही एक महिला को शनिवार सुबह दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने दुधमुंहे बच्चे संग घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने आरोपी पति सहित चार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। प्रयागराज के अतरसुइया थाना स्थित मीरापुर निवासी रामकुमार वर्मा ने करीब चार साल पहले अपनी बेटी दीपा का विवाह चायल कस्बे में किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया लेकिन, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

पीड़िता की मानें तो महीने भर पहले ससुरालीजनों ने उसको पीटकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह मायके में रह रही थी। इधर बीच नौ माह के बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई। बच्चे के इलाज की दरकार लेकर शनिवार को दीपा ससुराल पहुंची। बताया कि ससुरालियों ने दुधमुंहे बच्चे संग फिर से उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने आरोपी पति, सास-ससुर व देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पिपरी कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed