फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Beaten Dalit ANM sitting on chair

दलित एएनएम को कुर्सी पर बैठने पर पीटा

Wed, 26 Jun 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Beaten Dalit ANM sitting on chair
कुर्सी पर बैठने पर दलित एएनएम को पीटा
विज्ञापन

मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला, अधीक्षक से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक दलित महिला एएनएम को कुर्सी पर बैठने पर सहकर्मी ने पीट दिया। पीड़िता ने अधीक्षक से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम बीनू ने बताया कि वह दलित है। 19 जून को केंद्र में ही कुर्सी पर बैठ गई थी। इतनी सी बात पर दूसरी एएनएम यह कहते हुए अपशब्द कहने लगी कि दलित होते हुए कुर्सी पर बैठने की हिम्मत कैसे की। विरोध करने पर उसने दलित एएनएम की पिटाई शुरू कर दी। उसे केंद्र परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर मचाने पर मौके पर आए स्टॉफ व तीमारदारों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़िता ने मंगलवार को पीएचसी अधीक्षक से शिकायत की। मामले में पीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed