फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Baskanti throughout the month, not by the power

बैशकांटी में महीने भर से नहीं है बिजली

Fri, 19 Jun 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Fri, 19 Jun 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। ट्रांसफार्मर फुंकने से करारी के बैशकांटी में महीने भर से बत्ती गुल है। गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति ठप होने से गांववाले परेशान हैं। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी अब तक जला ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। बिजली विभाग के अधिकारियों की इस लापरवाही से गांव के लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


करारी क्षेत्र के बैशकांटी गांव के डॉ संतोष सिंह, देवेन्द्र सिंह, फूल सिंह, ननका सेन, धर्म सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जो महीनेभर से जल गया था।  ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना स्थानीय जेई को उसी दिन दे दी गई थी। पर, उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। कई बार शिकायत करने के बाद अभी दस दिन पहले अफसरों ने ट्रांसफार्मर मंगवाकर मंझनपुर स्टोर में रखवा दिया। पर, अब तक गांव में दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया जा सका है।
विज्ञापन


 ग्रामीणों की मानें तो ट्रांसफार्मर के लिए वे रोजाना मंझनपुर आते हैं। पर,  बिजली विभाग के अधिकारी उन्हें आश्वासन देकर लौटा देते हैं। इसे लेकर गांव के लोगों में नाराजगी है। उधर, गर्मी के मौसम में महीनेभर से बत्ती गुल होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या छोटे-छोटे बच्चों, बीमार बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। साथ ही नलकूप ठप होने से किसानों की उरद, मूंग और सब्जियों की फसलें भी सूखकर नष्ट हो रही हैं। बृहस्पतिवार को गांववालों ने इसकी शिकायत एक्सईएन से की। चेताया है कि यदि दो दिन में उनके गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगा, तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। मामले में एक्सईएन आरएन सिंह का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर भेजकर गांव की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed