{"_id":"699606a4eb49a2906004bf9a","slug":"based-on-the-grooms-complaint-the-police-registered-an-fir-against-the-lover-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-136735-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दूल्हे की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दूल्हे की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
Thu, 19 Feb 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में नई नवेली दूल्हन के प्रेमी के साथ चले जाने के मामले में मंझनपुर पुलिस ने दूल्हे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। दूल्हे ने दूल्हन के कथित प्रेमी पर पत्नी को बहला फुसला कर पांच लाख रुपये की नगदी और पंद्रह लाख रुपये का गहना लेकर ले जाने का आरोप लगाया है।
एफआईआर के मुताबिक, अचाकापुर निवासी राजकुमार पाल पुत्र बृजलाल पाल ने बताया कि वह थल सेना में सिपाही है। उसकी शादी सरायअकिल इलाके के एक गांव निवासी युवती के साथ आठ फरवरी को हुई थी। दस फरवरी की रात उसकी पत्नी घर में सो रही थी।
इसी समय मौके का फायदा उठा कर उसकी पत्नी का प्रेमी निकेश दिवाकर पुत्र हनुमान दिवाकर निवासी तरना थाना सरायअकिल आया और बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि पत्नी शादी में मिले पंद्रह लाख रुपये कीमत के गहने और पांच लाख रुपये की नकदी साथ लेकर गई है।