{"_id":"6952e7c7dc219c4a0902b686","slug":"barua-hunters-register-a-resounding-win-defeating-chitrakoot-sporting-club-by-172-runs-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134294-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बरुआ हंटर्स की धमाकेदार जीत, चित्रकूट स्पोर्टिंग क्लब को 172 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बरुआ हंटर्स की धमाकेदार जीत, चित्रकूट स्पोर्टिंग क्लब को 172 रन से हराया
Tue, 30 Dec 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हसन मिर्जा को पुरस्कृत करते कमेटी के लोग- आयोजक
पश्चिम शरीरा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को छठवां लीग मैच चित्रकूट स्पोर्टिंग क्लब और बरुआ हंटर्स के बीच खेला गया। 16-16 ओवरों के इस मुकाबले में बरुआ हंटर्स ने एकतरफा जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरुआ हंटर्स की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 285 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हसन मिर्जा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में 113 रन बनाए।
उनकी इस तूफानी पारी में 16 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। इसके अलावा अरमान ने 26 गेंदों में 87 रन की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 2 चौके शामिल थे। चित्रकूट स्पोर्टिंग क्लब की ओर से राजीव ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
285 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रकूट स्पोर्टिंग क्लब की टीम विशाल स्कोर के आगे दबाव में नजर आई और पूरी टीम 13 ओवर में मात्र 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चित्रकूट की ओर से अश्विनी ने 20 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल रहे।
बरुआ हंटर्स के हसन मिर्जा को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका विराम सरोज और गौरव सिंह ने निभाई। दर्शकों ने पूरे मैच का भरपूर आनंद लिया।