फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bariawan's secretary suspended for disorder in cowshed

गोशाला में अव्यवस्था पर बरियावां के सचिव निलंबित

Tue, 05 Jul 2022 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bariawan's secretary suspended for disorder in cowshed
Bariawan's secretary suspended for disorder in cowshed - फोटो : KAUSHAMBI
गोशाला में अव्यवस्था सचिव और ग्राम प्रधान पर भारी पड़ गई। गोशाला में हरे चारे की व्यवस्था, भूसा और पानी की व्यवस्था नहीं होने पर मंडलायुक्त ने ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया। साथ ही ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त की कार्रवाई से अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संजय गोयल ने नेवादा ब्लॉक के बरियावां गांव में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में भूसा, हरे चारे की उपलब्धता तथा पानी की सुविधा आदि की जानकारी ली। गोशाला में अव्यवस्था देख कमिश्नर का पारा गरम हो गया। उन्होंने सचिव मुकेश कुमार गुप्ता को निलंबित करने एवं ग्राम प्रधान मिथलेश के विरुद्ध के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुछ गोवशों की ईयर टैगिंग नहीं मिलने पर संबंधित पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के भी निर्देश दिए। कमिश्नर ने गोशाला में पर्याप्त चारा समेत अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed