फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bariawa outpost in-charge and constable line spot in beating laborer

मजदूर की पिटाई करने में बरियावा चौकी इंचार्ज और सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 23 Jul 2021 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bariawa outpost in-charge and constable line spot in beating laborer
चरवा कोतवाली के नीबी शाना गांव में मजदूर सुरेश पासी की पिटाई के मामले में एसपी राधेश्याम ने कार्रवाई की है। एसपी ने चौकी इंचार्ज अरुण मौर्या सहित आरोपी सिपाही ऋषि यादव को लाइन हाजिर करते हुए सीओ चायल को पूरे मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के नीबी शाना निवासी सुरेश पासी पुत्र सीताराम का गांव के बाहर एक आबादी की जमीन को लेकर गांव के चौकीदार से विवाद था।
सुरेश का आरोप था कि इसी विवाद के चलते चौकीदार के इशारे पर चौकी इंचार्ज बरियावा ने उसे बुलाया। आरोप है चौकी इंचार्ज और सिपाही ऋषि यादव ने कमरे में बंदकर उसकी पिटाई की। इससे उसको गंभीर चोटें आईं और शरीर पर काले दाग पड़ गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बुधवार को मामले की शिकायत एसपी राधेश्याम सहित एडीजी प्रेम प्रकाश से की। मामले में बृहस्पतिवार को एसपी ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज बरियावां अरुण मौर्या व आरोपी सिपाही ऋषि यादव को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच सीओ चायल को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed