फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Banks stopped the wheel of development

बैंकों ने रोका विकास का पहिया

Mon, 05 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 05 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी में बैंक विकास कार्यों में रोड़ा बने हैं। ज्यादातर सरकारी योजनाएं बैंकों में ही दम तोड़ रही हैं। लाभार्थियों के चयन और स्वीकृत के बाद भी फाइलों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। कर्ज अवमुक्त नहीं होने से परियोजनाएं फंसी पड़ी हैं। इससे आमजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैंकों की लापरवाही पर जिलाधिकारी की निगाह तिरछी हुई हैं। डीएम ने प्रबंधकों को जल्द ही तकड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दोआबा के विकास की पूरी जिम्मेदारी बैंकों के हाथ में है। सभी विभागों की 90 फीसदी योजनाओं का संचालन बैंकों के माध्यम से किए जाने की व्यवस्था है। बैंकों की मनमानी के कारण ज्यादातर सरकारी योजनाएं फाइलों में सिमट कर रह गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी बीएन मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग, कामधेनु, मिनी कामधेनु डेयरी आदि योजनाओं की फाइलें बैंकों की विभिन्न शाखाओं में लंबित हैं। अफसरों की स्वीकृत के बाद लाभर्थियों को कर्ज अवमुक्त करने में आनाकानी की जा रही है। इससे सरकारी योजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। बैंकों की लापरवाही पर जिलाधिकारी खफा हैं।
विज्ञापन


डीएम ने लापरवाह बैंकों से सरकारी रकम हटवाने के अलावा संबंधित प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई स्वीकृत करके वित्त विभाग को पत्र भेजने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया है। सीडीओ ने बताया कि इलाहाबाद, स्टेट बैंक और बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंकों से जिलास्तरीय अफसरों को सरकारी रकम हटाने के लिए फरमान जारी किया है। जल्द ही बैंकों को कालीसूची में डालने की कार्रवाई की जाएगी। डीएम राजमणि यादव का कहना है कि बैंकों को दिलचस्पी से काम करना होगा। विकास कार्यों में मनमानी करने वाले प्रबंधकों को बख्सा नहीं जाएगा। संबंधित मैनेजरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed