{"_id":"dee5a59a7db0ef0c9ab192eaf16d8210","slug":"banks-in-that-locks-hanging-affecting-15-million-turnover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों मेें लटके ताले, 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों मेें लटके ताले, 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 04 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। वेतन विसंगतियों को लेकर बुधवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे जिलेभर की सभी 114 शाखाओं में ताले लटकते रहे। इससे जहां ग्राहकों को पैसों के लेन-देन की समस्याओं से जूझना पड़ा। वहीं कामकाज ठप होने से एक दिन में ही बैंकों का करीब 15 से 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
वेतन विसंगति दूर करने और 10वें वेतनमान के समझौते को लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को कौशाम्बी के भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे मंझनपुर, सिराथू, चायल, पश्चिमशरीरा, अजुहा, भरवारी, मूरतगंज, मनौरी, सरायअकिल, ओसा, टेंवा समेत जिले की अन्य बाजारों में स्थित एसबीआई शाखा के साथ ही इलाहाबाद, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, केनरा, सेंट्रल बैंक, सिंडीकेट आदि बैंकों के साथ ग्रामीण बैंक की भी सभी शाखाओं में ताले लटकते रहे।
बैंक शाखाओं में ताले लटकते रहने से दिनभर तमाम ग्राहक पैसा जमा करने और निकासी के लिए भटकते रहे। वहीं बैंक की हड़ताल के साथ मंझनपुर चौराहे पर स्थित एटीएम ने भी ग्राहकों को धोखा दिया। जिसके कारण शादी के इस मौसम में लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ा। अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक दिनेश कुमार मिश्रा ने दावा किया कि अपनी मांगों को लेकर जिले की सभी 114 बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस एक दिनी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से करीब 15-20 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ है।