फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bank in kaushambi

जिले के आधे बैंक खाली, रही मारामारी

Sun, 20 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 20 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
bank in kaushambi
other
जिले के आधे से ज्यादा बैंक खाली हो चुके हैं। कैश न होने से केवल यहां रुपया ही जमा कराया जा रहा है। इससे रुपया निकालने गए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कैश न मिलने पर लोगों के गुस्से का शिकार भी बैंक कर्मी होने लगे हैं। शनिवार को कई जगह बैंक कर्मियों से नोकझोंक हुई। इसका असर कारोबार पर भी पड़ा। शनिवार को कुल 40 करोड़ का ही कारोबार हुआ। अब तक का यह सबसे न्यूनतम आंकड़ा है।
विज्ञापन


   पुरानी नोट बंद होने के 11 वें दिन बैंकों ने ग्राहकों को खूब रुलाया। जिले में कुल 125 बैंक शाखाएं हैं। इनमें से लगभग 70 बैंकों में रुपया ही नहीं था। मुख्यालय समेत सभी बैंकों में रोज की तरह रुपया लेने वालाें की भीड़ जुटी, लेकिन उन्हें वापस ही लौटना पड़ा। ग्रामीण बैंकों का सबसे ज्यादा बुरा हाल रहा। इस बैंक की जहां-जहां भी शाखाएं हैं, कहीं भी रुपया नहीं था। इससे परेशान भीड़ ने बैंक कर्मियों से झड़प की। लोग नाराजगी जताते हुए बाहर निकले।
विज्ञापन


मूरतगंज, देवीगंज, शीतलाधाम, विजिया, सरायअकिल, मनौरी, म्योहर आदि बैंकों के बाहर रुपये की आस में लोग सुबह से शाम तक बैठे रहे, लेकिन रुपया नहीं मिला। शनिवार को बैंकों में 20 करोड़ जमा हुआ और 20 करोड़ रुपया निकाला गया। एसबीआई की सभी शाखाएं काम करती रहीं, लेकिन अन्य बैंकों से ग्राहक लगातार वापस होते रहे। जिले में अब तक 470 करोड़ रुपया जमा हुआ है, जबकि लोगों ने 228 करोड़ रुपये निकाले हैं। एलडीएम दिनेश मिश्र ने बताया कि यह बात सही है कि शनिवार को अधिकांश बैंकों में कैश नहीं था। सोमवार को कैश आने की संभावना है। कहा कि कैश की मांग पहले से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed