फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ban on Ayurvedic medicine Purush Jeevan and Good Health Capsules

Kaushambi News: आयुर्वेदिक दवा पौरुष जीवन और गुड हेल्थ कैप्सूल पर प्रतिबंध

Tue, 16 Jan 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 16 Jan 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Ban on Ayurvedic medicine Purush Jeevan and Good Health Capsules
शासन की ओर से जांच में अधोमानक पाई गईं दो आयुर्वेदिक औषधियों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। पौरुष जीवन और गुड हेल्थ कैप्सूल की बिक्री अब दुकानदार नहीं कर सकेंगे। सोमवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने दुकानदारों की इन दवाओं की खरीद व बिक्री न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अक्षय लाल ने बताया कि नोएडा की कंपनी मेसर्स देव फार्मेसी आयुर्वेदिक औषधि पौरुष जीवन कैप्सूल और मध्यप्रदेश के इंदौर की कंपनी मेसर्स मेडविन फार्माटेक गुड हेल्थ कैप्सूल बनाती है। ये दवाएं बाजार में बिक रहीं थीं।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर सैंपलिंग कराकर इनकी जांच कराई गई। जांच में दोनों औषधियों में काॅर्टिको स्टेरायड की मात्रा पाई गई। यह जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कार्टिको स्टेरायड के सेवन से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। लोगों को चलने फिरने में दिक्कत समेत अन्य परेशानियां होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शरीर के अन्य अंगों को भी यह नुकसान पंहुचता है। यूनानी अधिकारी के मुताबिक इन दवाओं में जो मिश्रण है, उस पर भी प्रतिबंध है। इसलिए शासन स्तर से इन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

डॉ. अक्षय के मुताबिक जिले में जो भी दुकानदार इन दवाओं की बिक्री करता मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए छापा मारा जा रहा है। अन्य दवाओं के भी नमूने भी लिए जा रहे हैं। किसी भी दवा में मिलावट पाई गई या निर्माण मानक के मुताबिक नहीं मिला तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed