फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bakrid namaj

मस्जिदों में अदा हुई बकरीद की नमाज

Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
bakrid namaj
other
दोआबा के ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज मंगलवार की सुबह नौ बजे अकीदतमंदों ने अता की। बाद नमाज घर पहुंचे अकीदतमंदों ने बकरों की कुर्बानी दी। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर जिले भर की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दिनभर अलर्ट रहे। त्योहार सकुशल संपन्न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


  बकरीद पर्व को लेकर जिले भर की प्रमुख बाजारों में बकरों की खरीद के लिए पखवारे भर से बाजार गर्म चल रही थी। कुर्बानी देने के लिए लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक बकरों की खरीद पहले से कर रखी थी। मंगलवार को बकरीद के मौके पर कौमी लोगों ने नजदीकी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचकर नौ बजे नमाज अता कर मुल्क की सलामती और अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद घरों में पहुंचे लोगों ने बकरों की कुर्बानी दी।
विज्ञापन


करारी स्थित जामा मस्जिद में मो. सैय्यद जमीर हैदर रिजवी तो ईदगाह में हाफिज अब्दुल कलाम ने बकरीद की नमाज अता कराई। इसी तरह मंझनपुर, सरायअकिल, अजुहा, सिराथू, कड़ा, भरवारी में मौलाना द्वारा बकरीद की नमाज अता कराई गई। कुर्बानी देने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed