फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bail rejected for the accused of murdering a young man by poisoning him

Kaushambi News: युवक की जहर पिलाकर हत्या करने के आरोपी की जमानत खारिज

Mon, 20 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 20 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bail rejected for the accused of murdering a young man by poisoning him
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय शिरीन जैदी की अदालत ने घर बुलाकर पड़ोसी को जहर पिलाकर मार डालने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के मनकापुर गांव निवासी रकमलाल को पड़ोसी राजेंद्र पटेल ने 24 सितंबर 2024 को घर बुलाया। वहां उसने खाने-पीने के दौरान रकमलाल को जहर दे दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए पहले उसे सीएचसी सरसवां और फिर मेडिकल कॉलेज मंझनपुर पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी। मौत से पहले रास्ते में परिजनों को उसने जहर पिलाने की जानकारी दी थी।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया था। बाद में आई बिसरा रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि होने पर मृतक की पत्नी शकुंतला देवी की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

आरोपी की तरफ से कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई। कोर्ट ने शनिवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने व केस डायरी का अवलोकन करने के बाद आरोपी को जमानत देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed