फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   baccho ne machaya dhamal

बच्चों ने मचाया धमाल

Mon, 24 Dec 2018 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 24 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
baccho ne machaya dhamal
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर। चरवा के बेरुआ स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने किया। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


रविवार को सेंट फ्रांसिस स्कूल के वार्षिक महोत्सव तरंग 2018 का आगाज हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने असतो मा सद्गमय की सुमधुर धुन पर दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय की छात्रा मानवी, शंभवी, चंचल, श्रेया, मानसी, आकृति एंड ग्रुप ने प्रेयर सांग हर तरफ  तेरा नूर पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। यूकेजी के रौनक, कुलदीप, सलोनी, सुहानी, नाविका, अदिति, तानिया एंड ग्रुप के बच्चों ने तेरा नाम वसुंधरा गाने पर डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद कक्षा 8 के बच्चों ने संचार क्रांति के सबसे प्रमुख घटक मोबाइल फोन ने लोगों के जीवन में किस प्रकार असर डाला है, इस पर नाट्य मंचन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम तरंग में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक कदम स्वच्छता की ओर विषय पर समाज में जागरूकता लाने के लिए लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य जेराल्ड डिसूजा, विद्यालय प्रबंधक रोशन लाल वत्स ने आए हुए मुख्य अतिथि व अभिभावकों का अभिनंदन किया इस अवसर पर एके. सिंह, उमेश केसरवानी, पूनम डिसूजा, जगदीश शिवहरे, शैलेंद्र केसरवानी, रिजवान अहमद, पुष्पराज सिंह, शिव केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed