फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   'Baba' made the hell of a woman's life

‘बाबा’ ने नरक बना दी महिला की जिंदगी

Thu, 13 Sep 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Thu, 13 Sep 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (कौशाम्बी)। जिले के एक बाबा ने महिला की जिंदगी नरक बना दी है। पांच साल तक एक महिला की आबरू लूटने के बाद अब वह उसके जिस्म का सौदा भी कर रहा है। विरोध करने पर महिला के पति की आंख भी फोड़ दी। बाबा के खिलाफ आवाज उठाने पर उसके घर में ताला जड़कर गांव के बाहर निकाल दिया गया। महिला की शिकायत पर एडीजी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए, लेकिन पुलिस पीड़िता को टरका रही है।
विज्ञापन


करारी इलाके का एक चर्चित ‘बाबा’ वर्ग विशेष के एक खास जाति का कथित तौर पर धर्म गुरू है। बाबा की जहरखुरानी जैसे मामलों में संलिप्तता प्रकाश में आ चुकी है। बाबा के गांव में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि पांच साल पहले बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह अपने पति के साथ करारी थाने में शिकायत करने जा रही थी तभी रास्ते में बाबा ने उसके पति का पैर तोड़ दिया और एक आंख फोड़ दी। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। डरी सहमी महिला पुलिस से शिकायत किए बगैर घर लौट आई।
विज्ञापन


इसके बाद बाबा आये दिन उसके पति के सामने ही दुष्कर्म करने लगा। आरोप है कि बाबा उसके पास साथियों को भी भेजने लगा। महिला ने विरोध किया तो बाबा ने उसके घर में ताला बंद करके परिवार को बाहर निकाल दिया। महिला कोतवाली पहुंची तो वहां चर्चित एक सिपाही ने सुलह का दबाव बनाया। मजबूरी में महिला घर से परिवार सहित पलायन कर गई। मामले की शिकायत एडीजी एसएन सावंत से बीस दिन पहले की गई। महिला के मुताबिक एडीजी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया, इसके बाद भी पुलिस टालमटोल कर रही है। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। तहरीर की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एएसपी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो गंभीर प्रकरण है। पूरे मामले की जांच कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed