{"_id":"687409dced51a202ff0b5819","slug":"auto-full-of-passengers-overturned-in-a-ditch-seven-injured-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127905-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गड्ढे में पलटी सवारियों से भरा ऑटो, सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गड्ढे में पलटी सवारियों से भरा ऑटो, सात जख्मी
Mon, 14 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
अजुहा कस्बे में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त ऑटो-संवाद
- फोटो : यमुना पुल से रेफर मरीज को व्हील चेयर में लेकर जाते परिजन।
कस्बा स्थित ससुर खदेरी नदी पुल के समीप रविवार दोपहर ट्रक की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सात लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर इनमें से तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सैनी बजार निवासी ऑटो चालक इरफान रोजाना की तरह रविवार दोपहर भी सवारियों को बैठाकर अजुहा बाजार जा रहा था। अजुहा से पहले ससुर खदेरी पुल के पास प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे ऑटो सवार सभी लोग दब गए।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुन जुटे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक इरफान, महेवाघाट के अजरौली निवासी पंकज, सुनील मिश्रा, मंझनपुर के लक्षीपुर गांव के मैकूलाल,एदिलपुर गांव की संगीता पत्नी मोहन लाल व उनकी चार साल की बेटी रूपा और दो वर्षीय बेटा अंकुश जख्मी हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद आई पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पंकज ,इरफान, सुनील व संगीता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।