{"_id":"c165f24b2b5339ee04c7260840624c82","slug":"attempted-rape-of-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Mon, 22 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
चरवा (ब्यूरो)। घर में अकेली रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार की कोशिश की। चीखने-चिल्लाने पर वह धमकी देेते हुए भाग निकला। उलाहना देने जाने पर आरोपी युवक के घरवालों ने उसकी मां के साथ मारपीट भी की। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार को घर में अकेली थी। उसके मां-बाप किसी काम से ननिहाल गए थे। किशोरी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे गांव का ही एक युवक उसके घर आ गया। उसे अकेली देख दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की। चीखने-चिल्लाने पर किसी स बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। रात करीब 8 बजे ननिहाल से मां-पिता के वापस लौटने पर उसने पड़ोसी युवक की करतूत बताई। पड़ोसी की करतूत सुनकर दंपती के होश उड़ गए।
गुस्से में विवाहिता पड़ोसी के घर उलाहना देने चली गई। आरोप है कि वहां कहासुनी के दौरान पड़ोसी ने उसके साथ भी मारपीट की। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की धरपकड़ को दबिश भी दी गई थी, लेकिन वह घर से फरार था। वहीं घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।