फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to murder wife after being caught with daughter's mother-in-law

Kaushambi News: बेटी की सास संग पकड़े जाने पर पत्नी की हत्या का किया प्रयास

Mon, 05 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 05 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder wife after being caught with daughter's mother-in-law
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक अधेड़ ने बेटी की सास संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास किया। आरोप है कि पति ने पत्नी को पहले जहर पिलाने का प्रयास किया फिर उसका गला दबाया गया। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

महेवाघाट क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि दो अगस्त को पति ने उसे बेटी के बीमार होने की झूठी जानकारी दी। इसके बाद साथ लेकर पश्चिमशरीरा क्षेत्र में बेटी की ससुराल गया। पीड़िता बेटी के कमरे में जाकर उससे बातचीत करने लगी। उसका आरोप है कि इस दौरान दूसरे कमरे में पति बेटी की सास से संबंध बनाने लगा।
विज्ञापन

रंगे हाथ पकड़े जाने पर पहले वहीं पति ने पिटाई की। इसके बाद घर लौटने पर फिर लात-घूसों से पीटा। जहर पिलाने में कामयाब नहीं होने पर गला दबा दिया। जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। इस पर आरोपी उसे मृत समझकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को एंबुलेंस की मदद से सरसवां सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तबीयत में सुधार होने पर रविवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में महेवाघाट थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

--------------------------
युवती लापता, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
सिराथू। पइंसा कोतवाली इलाके में रहने वाली एक विवाहिता संदिग्ध हालत में लापता है। विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बेटी के धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप एक अस्पताल संचालक पर लगाया। बताया कि अस्पताल संचालक ने उसकी बेटी को गायब किया है। इससे पहले विवाहिता ने 27 जुलाई को महिला थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पिता ने दूसरी शादी कर ली है। जबरन उम्रदराज व्यक्ति से शादी कराई। उसका शोषण भी किया गया। इस बाबत पइंसा इंस्पेक्टर प्रमोद राम का कहना है कि विवाहिता को खोजा जा रहा है। उसके मिलने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed