फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to murder married woman by strangulation, case against five including husband

Kaushambi News: विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास, पति समेत पांच पर केस

Tue, 04 Feb 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder married woman by strangulation, case against five including husband
कोखराज कोतवाली के बरीपुर गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ऐसा किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली के मरियाडीह गांव की शाहीन पत्नी इब्ने अहमद ने बताया कि उसने अपनी बेटी शना की शादी आठ साल पहले बरीपुर निवासी शाकिब से की थी। दो साल पहले उसे एक बेटा भी हुआ। अब ससुराल वाले उसकी बेटी को परेशान कर रहे हैं। आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शनिवार शाम भी ससुराल वालों ने बेटी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पांच लाख रुपये न लाने पर तलाक देने की धमकी दी। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शाकिब, सास अफसाना, ननद सबूकी, जैनब व देवर जैनब समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
युवती को घर ले जाने का दबाव बना रही पुलिस, शिकायत
पिपरी इलाके की एक महिला ने प्रेमी संग गई युवती को घर ले जाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक 15 जनवरी को उसकी 19 वर्षीय बेटी लापता हो गई थी।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु की थी। इसी दौरान 30 जनवरी को युवती सरायअकिल इलाके के युवक के साथ थाने पहुंची। परिजनों के समझाने पर भी युवती साथ आए युवक को छोड़ने को राजी नहीं हुई।

युवती की जिद के आगे परिजन हार मान कर घर चले गए। पुलिस ने लिखापढ़ी कर युवती को वन स्टाप सेंटर मंझनपुर भेज दिया। आरोप है कि पुलिस अब महिला पर युवती को घर बुलाने का दबाव बना रही है। सोमवार को पीड़ित मां ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed