फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to identify the person who shot himself through social media

Kaushambi News: खुद को गोली से उड़ाने वाले की सोशल मीडिया से पहचान का प्रयास

Sat, 02 Mar 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Attempt to identify the person who shot himself through social media
कोतवाली के बैरगांव निवासी दुर्गेश शुक्ला उर्फ सोनू के घर आए कथित समर्थ (50) की वास्तविक पहचान व उसके पते की तस्दीक कराने में पुलिस के सारे प्रयास विफल रहे। पुलिस अब सोशल मीडिया का सहारा लेकर उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर उसके फोटो वाले पोस्टर भी चस्पा कराए।
विज्ञापन

दुर्गेश शुक्ला का कहना था कि पांच वर्ष पहले उनकी मुलाकात झलवा में समर्थ से हुई थी। समर्थ बताया करता था कि वह लॉ कॉलेज में दाखिला कराने का ठेका लेता था। दो बच्चों के दाखिले के चक्कर में वह बैरगांव आया था। रात को उसने दुर्गेश के घर के अंदर खुद को कमरे में बंद कर कनपटी में पिस्टल सटाकर गोली मारकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि समर्थ ने जिन नंबरों से फोन पर बात किया था, उनसे संपर्क कर पते की तस्दीक कराने का प्रयास किया गया। मेरठ के एक नंबर पर भी उसने बात की थी। उससे भी संपर्क किया गया, लेकिन वह भी उसके घर का पता नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गेश के बयान के आधार पर प्रयागराज के मठ में जांच करने पहुंची पुलिस टीम को भी कोई सफलता नहीं मिली। दरअसल दुर्गेश ने बताया था कि समर्थ अक्सर खुद को काशी के मठ का सदस्य बताया करता था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चिपकवाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया में भी मृतक की फोटो प्रसारित कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed