{"_id":"5d487f8d8ebc3e6cca5d9ae7","slug":"attempt-to-abduct-lokvani-center-operator-kaushambi-news-ald2514538181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकवाणी केंद्र संचालक को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकवाणी केंद्र संचालक को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

- सरायअकिल कस्बे में सोमवार सुबह हुई घटना, तीन के खिलाफ नामजद तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कस्बे में सोमवार सुबह कार सवार बदमाशों ने एक लोकवाणी केन्द्र संचालक को बेरहमी से पीटा। फिर उसे अगवा करने का प्रयास किया। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद मोहल्ले का कनित्कर अग्र्रहरि लोकवाणी केन्द्र संचालक है। उसने बताया कि सोमवार सुबह वह कस्बा स्थित केन्द्र के बाहर सड़क पर खड़ा था। तभी कस्बे के तीन युवक अपने साथियों संग कार से आए और उतरते ही पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने केन्द्र संचालक को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। इस बीच चीख-पुकार सुन लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद से लोकवाणी केन्द्र संचालक और उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित ने जानमाल का खतरा होने की आशंका जताई है। हालांकि घटना की कोई ठोस वजह वह नहीं बता पा रहा है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।