फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt of rape in a guest house with a girl

गेस्ट हाउस में बालिका से दरिंदगी की कोशिश

Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
attempt of rape in a guest house with a girl
गेस्ट हाउस में बालिका से दरिंदगी की कोशिश
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने लड़की पर गर्म तवे से किया हमला, हुई लहूलुहान
सरायअकिल। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने सरायअकिल कस्बा स्थित गेस्ट हाउस आई एक बालिका के साथ बुधवार रात रेप का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने गर्म तवे से उसपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक 10 वर्षीय लड़की बुधवार रात चचेरे भाई की बारात गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम सरायअकिल के ही गेस्ट हाउस में था। लड़की का आरोप है कि रात को एक अंजान युवक उसे शादी घर के पीछे सन्नाटे में घसीट ले गया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो दरिंदे ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। जान बचाकर भागते वक्त रोटी बनाने के लिए गर्म किए गए तवे से हमला कर दिया। जिससे पीड़ित लड़की लहूलुहान हो गई। शोर-शराबे पर जुटे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच अफरातफरी का फायदा उठाकर वो फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मामले में सरायअकिल कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की शिनाख्त कराई जाएगी। फिर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed