फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attack on the house of the district head of cow protection, activists surrounded the police station

Kaushambi News: गोरक्षा के जिला प्रमुख के घर हमला, कार्यकर्ताओं ने घेरी कोतवाली

Sat, 17 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 17 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Attack on the house of the district head of cow protection, activists surrounded the police station
मंझनपुर। बजरंग दल के जिला गो रक्षा प्रमुख रूपेंद्र शर्मा के घर हुए कथित हमले के विरोध में शुक्रवार रात कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। आंदोलित कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। खबर लिखने तक कार्यकर्ता कोतवाली में डटे रहे।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बा निवासी रूपेंद्र शर्मा बजरंग दल के जिला गो रक्षा प्रमुख हैं। बताया कि शुक्रवार को अल्पसंख्यक समुदाय के दर्जनों लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उनके घर में घुसकर अभद्रता करने के साथ ही हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र होकर मंझनपुर थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठक गए।
विज्ञापन

आंदोलित कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ मुकदमा और तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस ने न तो किसी की गिरफ्तारी की थी और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया था। धरने पर संगठन के नगर अध्यक्ष रिंकू केशरवानी, दीपक वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed