{"_id":"69693c959f210296fc00421d","slug":"attachment-notice-pasted-on-the-house-of-the-accused-of-cow-slaughter-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-135056-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गोकशी के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गोकशी के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
Fri, 16 Jan 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चरवा क्षेत्र के एक मुकदमे में वांछित आरोपी अनवर के घर बृहस्पतिवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इसके साथ ही रसूलपुर बदले गांव में डुग्गी बजवाकर मुनादी भी कराई गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पहले ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुके हैं।
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव निवासी अनवर पुत्र लाल मोहम्मद पर चरवा थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी लगातार फरार चल रहा है। इसके बाद न्यायालय ने 13 जनवरी को आरोपी के खिलाफ फरारी की उद्घोषणा जारी की थी।
बृहस्पतिवार को सैयदसरावां चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार यादव और मूरतगंज चौकी प्रभारी कालिका प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ रसूलपुर बदले पहुंचे। आरोपी के पिता लाल मोहम्मद और ग्राम प्रधान राम लौटन की मौजूदगी में उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी
सिराथू। रेलवे ऊपरगामी पुल पर बृहस्पतिवार की शाम सैनी थाना क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी बबलू बाइक से सिराथू रोड से लौट रहे थे। अचानक हवा में लटक रही पतंग का तेजधार मांझा उसके होंठ में फंस गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि होंठ कट गया। मांझा हटाने के प्रयास में उनके हाथ भी जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल बबलू को लोगों ने किसी तरह निजी अस्पताल पहुंचाया।