{"_id":"66ff1888dda1bd30e2030c54","slug":"attachment-notice-pasted-at-the-house-of-absconding-murderer-accused-mother-and-son-announcement-made-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-117080-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फरार हत्यारोपी मां-बेटे के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, कराई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फरार हत्यारोपी मां-बेटे के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, कराई मुनादी
Fri, 04 Oct 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के मनौरी गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में फरार मां-बेटे के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई है।
प्रयागराज सराय इनायत कोतवाली के लहरपतेर देवकली निवासी अली हसन ने अपनी बेटी सोनी बानों का विवाह जनवरी 2022 में मनौरी गांव निवासी अफसार के साथ किया था।
आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनी के ससुराली दहेज में बाइक की मांग करने लगे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने 4 नवंबर 2022 को सोनी की हत्या कर दी थी।
सोनी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अफसार, सास अमीना, ससुर मुन्ने, देवर सलमान और शाहरुख व दो ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में हत्यारोपी मृतका की सास अमीना व देवर सलमान फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
पूरामुफ्ती पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के घर धारा 82 का नोटिस चस्पा कर मुनादी करा दी है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 82 की कार्रवाई कर दी गई है। न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर अब इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -