{"_id":"5733866e4f1c1b9b37919e77","slug":"attach-homeguards-dutys-give-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने लगाया ड्यूटी के लिए वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने लगाया ड्यूटी के लिए वसूली का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 12 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर स्थित होमगार्ड कार्यालय से जिला कमांडेंट और लिपिक गायब रहते हैं। इसके चलते होमगार्डों को समय से वेतन नहीं मिल पाता। ड्यूटी लगवाने के लिए उन्हें लिपिक से मुलाकात करने इलाहाबाद जाकर जेब ढीली करनी पड़ती है। यह आरोप होमगार्डों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम से लगाया।
बुधवार की सुबह होमगार्ड संगठन मंत्री कन्हैया लाल की अगुवाई में कलावती, कृपानंद, संतोष कुमार, विपिन कुमार, धर्मराज सहित सैकड़ों की संख्या में जिले के होमगार्ड कलक्ट्रेट पहुंचे। एकजुट हुए होमगार्डों ने जिला कमांडेंट और कार्यालय लिपिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। होमगार्डाें ने डीएम को बताया कि कमांडेंट और लिपिक की मनमानी से वह पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। दोनाें के कार्यालय में नहीं मिलने से होमगार्डों को न तो समय से वेतन मिल पाता है और न ही उनकी ड्यूटी लग पाती है।
यह भी आरोप लगाया कि कंपनी कमांडर के इशारे पर लिपिक इलाहाबाद में बैठकर होमगार्डों की ड्यूटी लगाते हैं। ड्यूटी उन्हीं की लगाई जाती है जो लिपिक को मुंह मांगी रकम देते हैं। होमगार्डों ने मामले में कार्रवाई की मांग डीएम से की। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।