{"_id":"6a611933d6401b51970352ae","slug":"ats-baraisa-and-krishak-inter-college-hinauta-dominate-manjhanpur-divisional-badminton-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-145109-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चायल संभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चायल संभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
जयप्रकाश नारायण सूर्योदय विद्यालय, बरैसा में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर बुधवार को पं. जगत नारायण विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में चायल संभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, चायल ने सभी बालक व बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पं. जगत नारायण विद्यानिकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रेखा मिश्रा सहित विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, चायल ने पहला स्थान प्राप्त किया। पं. जगत नारायण विद्यानिकेतन इंटर कॉलेज दूसरे और मान सिंह इंटर कॉलेज, बजहा तीसरे स्थान पर रहा।
सीनियर बालक वर्ग में वेदांत, हिमांशु और आदित्य विजेता रहे। जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद आफाक, युवराज केसरवानी, कपिल और बलराम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि सब जूनियर वर्ग में शिव सिंह और ऋषि यादव विजेता बने।
विज्ञापन
बालिका वर्ग के सीनियर वर्ग में प्रियंका प्रथम, स्मृति द्वितीय और किरण तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में अर्पिता पाल ने पहला, रोहिणी ने दूसरा, मानसी ने तीसरा और आकांक्षा ने चौथा स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में पायल प्रथम और साक्षी पटेल द्वितीय रहीं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विनोद यादव, रामसूरत, बृजेश पांडेय, सुमित रंजन, जितेंद्र सिंह और नमन कुशवाहा शामिल रहे। विजेता खिलाड़ी अब 25 जुलाई को होने वाली जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चायल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।